भाजपा ने माधवी लता को ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतारक हैदराबाद की जंग को बनाया रोचक

हैदराबाद । बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में माधवी लता को मैदान में उतारकर हैदराबाद की जंग को रोचक बना दिया। इसे लोग हिंदू—मुस्लिम विचारधारा की लड़ाई से जोड़कर देख रहे है। अब पूरे देश के लिए यह सबसे चर्चित सीट हो गई है। यहां कोम्पेला माधवी लता और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें माधवी लता ओवौसी पर तीखा वार करती नजर आईं। उन्होंने जंग का एलान कर दिया गया है। अब हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक है,​ जिन्होंने ओवैसे ​के खिलाफ मैदान में उतरकर जंग का एलान किया है।

प्रमुख मुदृदों को उठाया

माधवी लता ने कहा, ‘यह निर्वाचन क्षेत्र इतना उपेक्षित है कि यहां गरीबी और शैक्षणिक पिछड़ापन है। हैदराबाद लोकसभा में कोई सफाई, शिक्षा या स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। बाल श्रम है। भाजपा ने शनिवार को हैदराबाद से नए चेहरे के तौर पर कोम्पेला माधवी लता को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, ‘लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। पुराना शहर न तो पहाड़ है और न ही आदिवासी इलाका है। यह हैदराबाद के केंद्र में है लेकिन वहां गरीबी है। निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है।’

हैदराबाद में विकास जरूरत

भाजपा प्रत्याशी ने हैदराबाद के पुराने शहर की तुलना सोमालिया से की। कहा कि इसे उतना ही विकसित करने की जरूरत है जितना सोमालिया को विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां सबसे पहले महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है। अपने उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि जैसे 21 लाख वोटरों के आंसू की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई। उन लोगों को न्याय दिलवाने के लिए हमारे जीतने भी बड़े भाई वहां बैठे हुए हैं उन्होंने जंग का एलान कर दिया है।माधवी लता विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। इसके अलावा उनके ट्रस्ट और संस्थाएं भी हैं। वह हिंदुत्व को लेकर मुखर रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके भाषण कई बार वायरल हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother