जौनपुर में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार छह मजदूरों की मौत, दो घायल

जौनपुर। यूपी जौनपुर जिले में रविवार रात हुए भयानक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे है। यह हादसा जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में टक्कर हो गई, हादसे के बाद ट्रॉली सवार पांच मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पांच मजदूर एक ही गांव के रहने वाले थे। एक दर्जन से ज्यादा लोग एक ही ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।

घायलों को इलाज के लिए भेजा

हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले सात मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहे थे। प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस की टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे मजदूर दब गए। हादसे में टैक्टर ट्रॉली पर सवार 6 लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां