ईरान ने इस बार जमीनी हमला करके आतंकी जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर को मार गिराया

नई दिल्ली। ईरान ने एक बार फिर पाकिस्तान की सीमा में घुसकर अपने देश में आंतक फैला रहे आतंकी को मार गिराया। ईरानी मीडिया के अनुसार इस बार ईरान ने जमीनी हमला करके आतंकी संगठन जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर को मार गिराया,इससे पहले उसने पाकिस्तान की सीमा में हवाई हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के खिलाफ जवाबी हमला किया था। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

इस्माइल शाह बख्श का खात्मा

ईरानी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सुनियोजित तरीके से आतंकी संगठन जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके कई अन्य सहयोगियों को ढेर कर दिया। जैश अल अदल का गठन साल 2012 में हुआ था, यह एक सुन्नी संगठन है, जो ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से संचालित होता है। इस संगठन को ईरान की सरकार आतंकी संगठन मानती है।

ईरान में हुए कई हमलों में इस संगठन का हाथ माना जाता है। दिसंबर 2023 में सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ था। उस हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हमले के पीछे भी जैश अल अदल का हाथ बताया गया था। ईरान के हमले से एक बार फिर पाकिस्तान के नेताओं को मिर्ची लगना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother