कौशाम्बी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात मजदूरों की मौत, 18 लोग झुलसे

कौशाम्बी। यूपी के कौशांबी जिले में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में ​रविवार सुबह धमाके के बाद विस्फोट होने लगे, इससे वहां रखे विस्फोटकों में आग लग गई। देखते ही देखते पटाखों के विस्फोट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। आग बुझाने के बाद भी विस्फोट हो रहे है।

इस हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि18 से अधिक लोग झुलस गए। वहीं फैक्ट्री मालिक के बेटै की भी हादसे में मौत होना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियों के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि लोगों का पास जाने में पसीने छूटने लगे। विस्फोट की आवाज कई किमी दूर से ही सुनाई दे रही है।

फैक्टरी मालिक के बेटे की मौत

घटना भरवारी के खलीलाबाद इलाके में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुई है। शिव नारायण पटेल और फैक्टरी मालिक शाहिद अली पुत्र शराफत अली के बाद तीसरे मृतक की पहचान हो गई है। तीसरे मृतक की पहचान शिवकांत (25) पुत्र राम भवन निवासी अंबहा के रूप में की गई। फैक्टरी में काम करने वाले जयचंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में फैक्टरी मालिक शराफ के एक बेटे के भी मौत की सूचना मिल रही है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अभी तक कुल चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है।

मौके पर एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक मृतक शिव नारायण (30) पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। वहीं शाम तक सात लोगों के शव निकाले जा चुके है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या की जानकारी हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.