पिता से बगावत करने वाली साक्षी को ससुराल वालों से खतरा, दहेज के लिए परेशान करने का आरोप

बरेली। चार साल पहले पिता से बगावत करके दूसरी जाति के लड़के से शादी करने वाली पूर्व विधायक की बेटी साक्षी को अब अपने ससुराल वालों से जान का खतरा सताने लगा है। उसने पति के साथ थाने पहुंचकर सास—ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। उसने बताया ​कि उसके ससुराल वाले उससे दहेज में कार और ढेर सारी नकदी के साथ अन्य सामान लाए। साक्षी ने बुधवार को पति अजितेश के साथ शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

2019 में किया था प्रेम विवाह

पूर्व विधायक की बेटी साक्षी ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। उस समय उन्होंने अपनी जान को अपने पिता से खतरा बताते हुए हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दंपती की सुरक्षा में दो गनर लगाए गये थे। कुछ समय बाद अजितेश के गनर को वापस ले लिया गया, जबकि साक्षी की सुरक्षा में एक गनर तैनात है। साक्षी ने बताया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, दादी सास दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग करते हैं।

ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले उसे घर से निकालने की कोशिश करने लगे। जेठ भी अभद्रता करता है। साक्षी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब उनके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तो ससुरालवालों ने कमरे में घुसकर उन्हें धमकी दी और शोर मचाने पर फरार हो गए। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां