सूरज बड़जात्या के निर्देशन में दोबारा इस फिल्म में काम करेंगे सलमान खान

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने अब तक कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन..!, और प्रेम रतन धन पायो शामिल है। ऐसे में सलमान खान और सूरज बड़जात्या का साथ में अगले सहयोग का हमेशा लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

गत वर्ष इस जोड़ी ने कन्फर्म किया था कि वे प्रेम रतन धन पायो (2015) के आठ साल बाद अपने पांचवें प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आ रहे हैं, और उनकी अपकमिंग परियोजना बड़े पैमाने पर बनाई जाने वाली है। अब इस पर एक ताजा अपडेट सामने आई है। “सूरज बड़जात्या और सलमान खान एक बड़े विज़न और बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उससे उन्हें काफी उम्मीदें है। सूरज बड़जात्या सुपरस्टार के साथ सहयोग करने से पहले एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं सलमान खान भी अन्य प्रोजेक्ट में बिजेी है।

जल्द ही होगा एलान

 लंबे समय के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या के इस सहयोग ने वाकई लोगों को एक्साइट कर दिया है। ऐसे में अब हर किसी को इसका इंतजार रहेगा क्योंकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने जिस तरह की ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, वह वास्तव में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए उत्सुक्ता बढ़ाने के लिए काफी है जल्द ही नई फिल्म की स्टार कास्ट का एलान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours