पति की हैवानियत से परेशान महिला ने दांतों से काट लिया उसका गुप्तांग, हालत गंभीर कानपुर रेफर

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला ने पति की हैवानियत से तंग आकर उसके गुप्तांग को दांतों से काटकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल पहुंचे, इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया। बताया ​जा रहा है कि पति की हालत गंभीर है। पति की प्रताड़ना से आक्रोशित पत्नी ने रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

टिकरौली गांव निवासी रामू निषाद ( 35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों से अपने गुप्तांग में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने उसे लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। वहीं साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा गुप्तांग में दांत से काटने की बात कही।

पत्नी ने किया हंगामा

शनिवार सुबह घायल को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं, रविवार को कलक्ट्रेट पहुंची घायल की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।महिला ने बताया कि उसका पति उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था, इसके साथ वह उसे अपना गुप्तांग मुंह में लेने को कहता था, इससे परेशान होकर उसने उसे काट लिया।

पत्नी का बेहोश हो गई

घटना के समय गुप्तांग मुंह में होने के दौरान पत्नी का बेहोश हो गई और उसके जबड़े आपस में बंध गए। इससे पति चिल्लाने लगा। बेटे के चिलाने की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला का जबड़ा फंस गया था, जिसे दबाकर किसी तरह खोला गया।इससे पति के गुप्तांग से रक्त का स्राव होने लगा। शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया था। महिला द्वारा लगाए गए मारपीट की बात पर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों को समझाकर भेज दिया गया है। डॉ. एके सिंह के अनुसार जो पुरूष अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हैं। सेक्सुअल परिवर्जन के मरीज होते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। ऐसे लोगों सेक्स रोग विशेषज्ञ से इलाज की नितांत आवश्यकता है। ऐसे लोग समाजिक दृष्टिकोण से अच्छे नहीं माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर