child murdered बरेली में आठ साल के बच्चे का कत्ल कर निकाली आंख, नदी के किनारे बक्से में फेंका शव

An eight-year-old boy was murdered and his eyes were gouged out in Bareilly, and his body was dumped in a box on the river bank.

अफसरों ने तकिया से गला दबाकर दम घोंटने से हत्या की आशंका।

बरेली। यूपी के बरेली जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक आठ साल की बेरहमी से हत्या कर दी गई, इसके बाद उसकी एक आंख निकालकर शव को बक्स में बंद करके नदी के किनारे फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया विलयधाम के पास हाईवे से जा रहे लोगों ने सुबह के समय नदी किनारे बक्सा रखा देखा तो कौतूहलवश कुछ लोग पुल के किनारे से नीचे उतर आए। लोगों ने बक्सा खोलकर देखा तो करीब आठ साल के बच्चे का शव उसमें रखा था। इसके साथ ही कुछ कपड़े, नमकीन और चिप्स के पैकेट रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बक्से से बाहर निकलवाया और साक्ष्य एकत्र करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने शव मिलने की जगह से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय ग्रामीणों को भी पुलिस ने बुला लिया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

तंत्र मंत्र के फेर में हत्या की आशंका

बक्से में मिले बच्चे के शव के मामले में पुलिस इसे तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या से जोड़कर देख रही है।बेहद सफाई से बांईं आंख निकालने और बच्चे का शव रखने का तरीका इसकी हकीकत बयां रहा है कि हत्या के पीछे कोई मनोविकृत्त शख्स हो सकता है। पुलिस ने बताया बक्से में बच्चे को कंबल में लपेटकर रखा गया और सिर के नीचे छोटा तकिया भी लगा था। बक्से में बच्चों के खाने वाले विभिन्न ब्रांड के चिप्स, सोया व नमकीन के पैकेट भी भरे थे।

गले पर था खरोंच का मामूली निशान

बच्चे के गले पर खरोंच का मामूली निशान था, लेकिन हत्या करने लायक कोई चोट नहीं थी। हालांकि बांयी आंख को बेहद सफाई से निकाली गई थी। खतना के लिहाज से देखा तो पाया कि बच्चा मुस्लिम परिवार का रहा होगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तकिया, कंबल व बच्चे की खाने पीने की चीजों का ख्याल रखने वाले ने उसकी हत्या क्यों और किस तरह की होगी।अफसरों ने तकिया से गला दबाकर दम घोंटने से हत्या की आशंका जताई जो पोस्टमाॅर्टम से ही पुष्ट हो सकेगी। एसपी सिटी ने हाईवे के सभी सीसी कैमरों की पड़ताल का निर्देश पुलिस को दिया है ताकि पुल से बक्सा फेंकने वाले वाहन की ही पहचान की जा सके।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’