आगरा में घरेलू हिंसा से तंग महिला ने पति को करंट लगाकर मारा, दो दिन बाद पुलिस को दी सूचना

आगरा। पर्यटन नगरी आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई यहां एक महिला ने घरेलू झगड़े से तंग आकर ​पति की करंट लगाकर मार दिया, इसके बाद दो दिन तक इस राज को अपने सीने में दबाए रखी,जब वह शव को ठीकाने लगाने में असमर्थ साबित हुई तो उसने पुलिस को फोन करके सूचना ​दी। जानकारी होते ही पुलिस जब महिला के बताए हुए पते पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो वह हैरत में पड़ गए। दो दिन तक महिला ने किसी को पति की हत्या की जानकारी नहीं होने दी।

फोन करके पुलिस को बुलाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरहन का रहने वाला नीरज वेल्डिंग का काम करता था। वह मुस्तफा क्वार्टर में किराए पर रह रहा था। साथ में उसकी पत्नी प्रीति कुशवाहा भी रहती थी। सोमवार को पत्नी ने पुलिस को फोन किया। बताया कि मैंने पति की हत्या कर दी है। उसे करंट लगाकर सोते समय मार दिया है। दो दिन से घर में लाश रखी हुई है। मुझे आकर गिरफ्तार कर लो।

नशे में करता था मारपीट

यह जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर। शव को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पत्नी ने अपने बयान में बताया है कि पति रोजाना शराब पीकर आता था। उससे झगड़ता था। इस वजह से वह परेशान थी। परसों रात को भी नशे में आया था। तभी उसके पैर बांध दिए। इसके बाद करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दो दिन से वह घटना को छुपाई हुई थी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर