डॉ.मोहन यादव ने ली एमपी के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी बोले सरकार बनाएगी इतिहास

भोपाल। देश के दिल एमपी की सत्ता बुधवार को डॉ. मोहन यादव ने संभाल ली उनके साथ ही दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत दिग्गज नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देश के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव और उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्‍ला को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश के साथ काम करेगी और विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी। इस अवसर पर यहां के अपने सभी परिवारजनों को भी मैं ये भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार आपके जीवन को आसान बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर