एमपी में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 13 की मौत 40 घायल, राष्ट्रपति ने जताया शोक

राजगढ़। एमपी के राजगढ़ जिले में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। यह लोग एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।ट्राली के नीचे दबने से तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। हादसे की जानकारी होते ही कलेक्टर एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जैसे अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी उसमें बरातियों के दबने से चीख—पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी बुलाई तो ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

40 लोग घायल, दो गंभीर

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 40 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया हादसे पर दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मामले पर दुख जताते हुए एक्स परक लिखा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत की खबर बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर