पूर्व सांसद जयाप्रदा की बढ़ी मुश्किल: रामपुर की अदालत ने पांचवीं बार जारी किया गिरफ्तारी वारंट

रामपुर। पूर्व सांसद जयप्रदा की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं, रामपुर की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पूर्व सांसद ने आचार संहिता उल्‍लंघन किया था। इस केस में पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ पांचवीं बार गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उनकी जमानत लेने वाले दोनों जमानतियों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। कोर्ट से गैर हाजिर रहने की वजह से इस मामले में जया प्रदा का बयान नहीं दर्ज हो पाया है।

कोर्ट ने खारिज किया प्रार्थना पत्र

11 दिसंबर को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान जया प्रदा का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया। अधिवक्‍ता संदीप सक्‍सेना ने बताया कि जया प्रदा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं परन्तु वह अदालत में नहीं आई।

जया प्रदा की तरफ से अधिवक्ता ने वारंट वापस लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था जिसे बहस के बाद खारिज कर दिया गया। उनके दोनों जमानतियों को भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। अब तक जया प्रदा के खिलाफ 5 बार गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। बता दें कि इस केस में एक दर्जन लोगों की गवाही हो चुकी है। उनके खिलाफ रामपुर के थाना स्‍वार और थाना केमरी आचार संहिता उल्‍लंघन के मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां