यूपीएल ने हासिल किया सीआईआई इंडस्ट्रियल आईपी अवार्ड-2023

  • जीवन विज्ञान, फार्मा और बड़े उद्यमों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेटेंट पोर्टफोलियो और सर्वश्रेष्ठ ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो से सम्मानित

बिजनेस डेस्क, मुंबई। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर सॉल्यूशंस के अग्रणी प्रदाता यूपीएल को लाइफ साइंसेज, फार्मा और बड़े उद्यमों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेटेंट पोर्टफोलियो (लगातार पांचवें वर्ष) और सर्वश्रेष्ठ ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो (लगातार दूसरे वर्ष) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के हाल ही संपन्न औद्योगिक आईपी पुरस्कार समारोह-2023 के 9वें संस्करण के दौरान कंपनी को ये पुरस्कार प्रदान किए गए।

सस्टेनेबिलिटी की कल्पना

एक उद्देश्य-आधारित कंपनी होने के नाते यूपीएल लिमिटेड ने ओपनएजी के माध्यम से खाद्य प्रणाली की प्रगति को और तेज करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी एक ऐसे नेटवर्क का निर्माण कर रही है जो पूरे उद्योग के परिप्रेक्ष्य और संचालन को नया आकार देते हुए नए सिरे से सस्टेनेबिलिटी की कल्पना करता है। कंपनी की कोशिश है कि प्रत्येक खाद्य उत्पाद की सस्टेनेबिलिटी को बढ़ाया जाए और इसी दिशा में कदम उठाते हुए कंपनी नए और इनोवेटिव सॉल्यूशंस को अपनाने के लिए हमेशा तत्पर है। यूपीएल के पास वर्तमान में 2000 से अधिक स्वीकृत पेटेंट और 16000 से अधिक पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।

बड़ा ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो

ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी के हैड डॉ. विशाल ए. सोढ़ा ने कहा, ‘‘हम बौद्धिक संपदा पर केंद्रित एक उद्यम के रूप में काम करते हैं, जो इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और किसानों को केंद्र में रखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे उत्कृष्ट ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो के लिए यह सम्मान इस बात को प्रमाणित करता है कि हमारी पहचान एक ऐसे मजबूत ब्रांड के रूप में है, जो किसानों, फसलों, समुदायों और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को जिम्मेदारी से पूरा करने में जुटा है।

यूपीएल के पास 2000 से अधिक पेटेंट हैं, जो किसानों की जरूरतों के लिए स्थायी समाधान प्रदान करते हैं। यूपीएल को वित्त वर्ष 2027 तक अपनी इनोवेशन दर को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 फीसदी करने का विश्वास है। यूपीएल के पास एक बड़ा ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो भी है जिसे सीआईआई द्वारा मान्यता दी गई है; यह इस बात का प्रमाण है कि यूपीएल दुनिया भर में मजबूत ब्रांड बना रहा है और उनकी सुरक्षा कर रहा है।’’

सीआईआई इंडस्ट्रियल आईपी अवार्ड्स उन उद्यमों की कामयाबी का जश्न मनाता है जिन्होंने अपने स्वयं के व्यवसाय और व्यापक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बौद्धिक संपदा विकास और संरक्षण का समर्थन किया है। सीआईआई पुरस्कार इस वर्ष क्वेस्टेल द्वारा यूपीएल को उसके उन्नत उत्पादों और समाधानों के लिए दिए गए आईपी उत्कृष्टता पुरस्कार के बाद दिया गया है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother