gas cylinder अब काशी में 25 दिन बाद ही मिलेगा गैस सिलिंडर, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Gas cylinders will now be available in Kashi only after 25 days, an appeal has been made to ignore rumours.

एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल और विक्रेता देवांश मनीष चौबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वाराणसी। gas cylinder ईरान, इजराइल और अमेरिका में चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस की दिक्कत हो सकती है। इसी अफवाह की वजह से लोग इसका भंडारण करने में जुटे है। बता दें कि रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वाराणसी में एलपीजी वितरकों ने बैठक में चर्चा की। बैठक में फील्ड ऑफिसर सतीश कुमार, एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल और विक्रेता देवांश मनीष चौबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वितरक संघ ने बताया कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए अब 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल रखा गया है। इसका अर्थ है कि उपभोक्ता अपनी अंतिम गैस डिलीवरी मिलने के 25 दिनों के बाद ही अगली रीफिल के लिए बुकिंग कर सकेंगे। वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अपील किया कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित नियमों के अनुसार ही अपनी बुकिंग कराएं।

60 रुपये की वृद्धि से हड़कंप

जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एलपीजी वितरक संघ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घरेलू बजट को प्रभावित करने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब वाराणसी के उपभोक्ताओं को इस सिलेंडर के लिए 916.50 रूपये के बजाय 976.50 रूपये चुकाने होंगे। सिलिंडर विक्रेता देवांश मनीष चौबे ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग को भी तगड़ा झटका लगा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में देखी गई है, जिसकी कीमत 114.50 रुपये बढ़ गई है।

murder of children: गृह क्लेश से तंग युवक ने दो बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, पत्नी को बताया जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां