किसान नेता राकेश टिकैत की भविष्यवाणी 2024 में आएंगे तो मोदी, शाह और योगी को लेकर कही यह बात

मेरठ। किसानों के हित में लंब लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता राकेश टिकैत ने लोकसभा चुनाव को लेकर जो भविष्यवाणी की, उसे सुनकर विपक्ष के होश उड़ जाएंगे। टिकैत ने कहा है कि 2024 में तो बीजेपी की सरकार ही आएगी, लेकिन कुर्सी पर नया चेहरा देखने को मिल सकता है। उन्होंने वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर चौंकाने वाली बातें कही हैं।

अनशन में शामिल होने पहुंचे थे

मेरठ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार वापसी होगी। शुरू में तो नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन बीच में वह पद छोड़कर राष्ट्रपति बन जाएंगे। फिर उनकी जगह अमित शाह प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठेंगे।

इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के गृहमंत्री का पदभार संभालेंगे।भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को मेरठ में प्राइवेट हॉस्पिटल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान के आमरण अनशन में समर्थन देने पहुंचे थे। उसी दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.