मऊ में विवाह की रस्म के समय दीवार गिरने दबकर छह महिलाओं सहित सात लोगों की मौत

मऊ। यूपी के मऊ जिले में शुक्रवार देर शाम हुए एक दिल दहलाने वाले हादसे में छह महिला समेत सात लोग की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मऊ में शुक्रवार की शाम को दूल्हे की हल्दी रस्म के दौरान यह हादसा हुआ। घोसी रोडवेज के पास गली में एक पुरानी दीवार ढह गई और इसमें दर्जनों महिलाएं व बच्चे दब गए। इस दिल दहलाने वाले हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हल्दी की रस्म के दौरान हादसे की खबर सुनकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि एक पुरानी दीवार ढह गई और इस घटना में 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.