चुनाव परिणामों से पहले बढ़ी धड़कनें, बागियों के साथ ही अपने जीतने वाले विधायकों पर रहेंगी नजरें

नईदिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट रविवार सुबह आने शुरू जांएंगे ऐसे में किसी की भी धड़कन बढ़ना लाजमी है। जिन्होंने चुनाव लड़ा है, उनके लिए तो यह कयामत की रात है। चुनावी परिणाम से ज्यादा कुछ दलों को अपने विधायकों की सु​रक्षा की चिंता सता रही है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में खरीद — फरोख्त का जो ट्रेंड शुरू हुआ हैं, उसे लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ सबसे ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को ही सभी प्रत्याशियों के लिए संदेश जारी किया है कि वे जीतने के बाद तत्काल भोपाल पहुंचे। वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहले से ही इस पर नजर बनाए हुए है।

सबकी नजर इस बार बागियों पर हैं, क्योकि दोनों दलों से टिकट न पाने वाले निर्दलीय या दूसरे दलों के टिकट से मैदान में उतरें है, ऐसे में अगर पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर सभी इन ​बागियों को साध कर सरकार बनाने की फिराक में हैं। वैसे अभी तक तो सभी दल अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार आने का दांवा कर रहे है, लेकिन यह दावा किसका हकीकत में बदलेगा यह तो रविवार दोपहर तक ही पता चल पाएगा। ऐसे में अभी से सभी दल हर जतन करने में जुटे हैं, ताकि किसी तरह सत्ता तक पहंच सके। चुनावी पोल पर बात करें तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी तो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आती दिख रही है। वहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां