महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव बंद हो

129
Violence and discrimination against women and girls should stop
“जेंडर आधारित हिंसा बंद हो” जैसे कई जोरदार नारे लगाया।

लखनऊ। आज सामाजिक संस्था इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा भेदभाव की समाप्ति के लिए 16 दिनों की जागरूकता अभियान कर्यक्रम (25 नवम्बर से 10 दिसंबर 2023) की शुरुआत भपटामऊ, बुद्धेश्वर लखनऊ से किया. संवाद कार्यक्रम के अंत में रैली निकाली गई, इस दौरान सभी ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर “इंड वायलेंस अगेंस्ट वूमेन एंड गर्ल” “जेंडर आधारित हिंसा बंद हो” जैसे कई जोरदार नारे लगाया।

हस्ताक्षर अभियान

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे हिंसा और लैंगिक आधारित भेदभाव के साथ साथ कम उम्र में होने वाले जबरन और बिन मर्जी के विवाह को समाप्त करने, घरेलू हिंसा और किशोरियों के बीच शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की हैं । अभियान में संवाद, रैली, साईकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान,खेल, पोस्टर प्रदर्शनी सहित आदि माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान का समापन 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर किया जाएगा यह बातें संस्था की यूथ प्रभारी पूजा ने कही। वहीं कार्यक्रम में महिलाएं, किशोरियों सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here