उन्नाव में करंट लगने से चार मासूम भाई- बहन की मौत, घर में मचा कोहराम

उन्नाव। यूपी उन्नाव जिले में रविवार को हुई हृदयव विदारक घटना ने एक परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। एक साथ परिवार के चार बच्चों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जैसे ही घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।

यह हृदय विदारक घटना उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव की है। यहां पंखे का करंट लगने से चार भाई—बहनों की मौत हो गई। हादसे के वक्त चारों घर पर अकेले थे। उनके माता-पिता खेत में धान की फसल काटने गए थे।

घर में मचा कोहराम

लालमन खेड़ा निवासी किसान वीरेंद्र पासी, पत्नी के साथ खेत में धान की फसल काटने गए थे। घर में मयंक (9),बेटी हिमांशी(8),हिमांशु (6)और मांशी (4) थे। देर शाम खेत से लौटकर दंपती घर पहुंचे तो चारों एक दूसरे पर पड़े थे और उनके ऊपर पंखा (गिरा पड़ा था। सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। वहीं चार बच्चों की मौत देखकर परिवार में मचा कोहराम।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria