अलीगढ़ में मोबाइल से मैसेज डिलीट करने पर युवक ने पत्नी को मार डाला, दो दिन बाद थाने पहुंचकर बोला उसे मार​ दिया

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने बिना बताए उसके मोबाइल का मैसेज डिलीट कर दिया था। पत्नी की हत्या करके के बाद युवक ने शव को दिन तक बाथरूम में​ छिपाये रखा, जब शव सड़ने लगा और उसे ठिकाने नहीं लगा सका तो वह खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, उसकी बात सुनकर पुलिस वाले भी हैरान हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के मोहल्ला रजा नगर की रहने वाली नगमा की शादी वर्ष 2020 में हरदुआगंज क्षेत्र के मौहल्ला सिद्ध में रहने वाले मैराज के साथ हुई थी। दोनों के पास एक बच्ची भी है। मैराज यहां किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। मैराज अपने फोन में पासवर्ड रखता था। रविवार को मोबाइल फोन के पासवर्ड को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नगमा ने किसी तरह पासवर्ड हांसिल कर लिया। फोन में एक महिला के मैसेज थे। नगमा ने सभी मैसेज डिलीट कर दिए और उस महिला के नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। गुस्साए पति ने नगमा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पति मैराज ने हत्या के बाद शव को बाथरूम में छिपा दिया और घर का ताला लगाकर दिल्ली चला गया। दो दिनों तक मैराज इधर-उधर रहा, लेकिन दो दिन बाद वापस अलीगढ़ लौटा और आधी रात को पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताते हुए बाथरूम से शव बरामद करवा दिया। इस घटना को सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए नगमा के परिजनों को घटना की सूचना दी। नगमा के परिजनों ने मैराज समेत इसके परिवार के लोगों के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.