लखनऊ: आस्था के सैलाब का साक्षी बना बड़ी भुइयन माता मंदिर, 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का यूं हुआ शुभारंभ

लखनऊ। शंखों की तीव्र ध्वनियों के साथ मन—मस्तिष्क में साकारात्मक ऊर्जा का संचार करते मंत्रोच्चार के बीच आस्था के उमड़ते सैलाब का आज साक्षी बना बड़ी भुइयन माता मंदिर। अवसर था यूपी की राजधानी लखनऊ के आईआईएम रोड के सरौरा में स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर परिसर में 11वें 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ के आयोजन का।

109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

दरअसल 108 फीट ऊंची धर्मध्वजा की ख्याति प्राप्त राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा गांव स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर में शनिवार को अग्नि स्थापन के बाद यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य व सकुशल आचार्यो व पुरोहितों के नेतृत्व में पूरे विधि विधान के साथ यहां 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ हुआ। वहीं 26 नवंबर को पूर्णाहुति के बाद 27 नवंबर को वार्षिक मेले व भव्य भंडारे के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा

इससे पहले यहां शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और चन्द्रिका देवी मंदिर में पूजन—अर्चन कर मां गोमती नदी से कलश में जल भर वापस बड़ी भुय्यन माता मंदिर पहुंचे, जिसके बाद अग्नि स्थापना के साथ दस दिनों तक चलने वाले इस 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का विधि—विधान के साथ शुभांरभ हुआ।

अग्नि स्थापन के साथ महायज्ञ आरंभ

वहीं मुख्य हवन कुंड में अग्नि स्थापन के साथ ही यहां बने 108 हवनकुडों में आचार्य के दिशा—निर्देशन में पुरोहितों ने मंत्रजप के बाद अग्नि चेतन कर यज्ञ में आहुति डाली। इससे पूर्व यहां पूरे विधि—विधान के साथ आचार्यो के दिशा—निर्देशन में तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने पूजन—अर्चन किया। नागा साधु आनंद गिरि के नेतृत्व में आचार्य—पुरोहितों व श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की। देर शाम आरती के साथ पहले दिन पूजन—अर्चन कार्य संपन्न हुआ।

भव्य धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु यूं करें सहयोग

वहीं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद् व्यवहार तथा धर्म का विकास ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यहां यह आयोजन ग्यारहवीं बार हो रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि श्रद्धालु तन—मन—धन से योगदान कर इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बन सकते हैं। सहयोग के लिए उन्होंने +91 6387 522 234, 08004720181 भी जारी किया हैं।

19 नवंबर से रामलीला व ​कथा का शुभारंभ

आनन्द गिरि ने बताया यहां 19 नवंबर से रामलीला व कथा का प्रत्येक शाम आयोजन होगा। वहीं 26 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा। अगले दिन यानि 27 नवंबर को यहां भव्य भण्डारा के साथ वार्षिक मेले का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही यहां दस दिनों तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother