मिस यूनिवर्स: स्विमसूट राउंड में मिस नेपाल ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छा गईं

मनोरंजन डेस्क। एक तरफ जहां दुनियाभर में लोग पतली और छरहरी काया को सुंदरता का पैमाना मानते है, वहीं मिस नेपाल ने मिस यूनिवर्स 2023 के रैंप वाक को गलत साबित करने की जो कोशिश की उसकी पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही हैं। कर्बी बॉडी के बाद भी मिस नेपाल जेन गैरेट जब स्विमसूट पर रैंप कैटवाक करने उतरी तो वहां मौजूद हर कोई ताली बजाने पर मजबूर हो गया, हो भी क्यों नहीं भला अभी तक लोग कर्बी बॉडी को छिपाने के लिए भारी ड्रेस कैरी करते है,लेकिन मिस नेपाल ने अपनी इस कमी को अपनी शक्ति बनाते हुए जिस तरह से रैंप वाक किया,उसका हर कोई कायल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल

स्विमसूट राउंड में मिस नेपाल ने का जो लुक सामने आया उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। किसी की भी निगाह उनके चित्र से नहीं हट रही है। दरअसल अभी तक मिस यूनिवर्स कंपटीशन में छरहरी काया को ही प्रमोट किया जाता है, शायद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई कर्बी बॉडी वाली सुंदरी इतनी प्रभावशाली ढंग से रैंप पर जलवा बिखेरा हो कि पूरा का पूरा पवेलियन उनका दीवाना हो गया।

हर कोई हुआ दीवाना

स्विमसूट राउंड में मिस नेपाल ने रुबिन सिंगर का डिजाइन किया ड्रेस पहना था। शाइनी फिनिश के स्ट्रेचेबल क्लोद्स से तैयार वन पीस में प्लंजिंग नेकलाइन और बैक पर कट-आउट डिजाइन था। ये दोनों मिलकर लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड कर रहे थे। मिस यूनिवर्स के प्रिलिमनेरी कॉम्पिटिशन राउंड में उन्होंने अपने हुस्न का जो जलवा बिखेरा उसे देखकर हर कोई दीवाना हो गया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.