लखनऊ: रालोद ने यूं की तैयारियां तेज, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन-2024 का रोडमैप होगा तैयार

लखनऊ। मिशन—2024 को लेकर रालोद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी नौ दिसम्बर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का स्वरूप,

एवं आगामी कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित की जायेगी। जिसको राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, सभी क्षेत्रीय मण्डल व जिला व नगर अध्यक्षों तथा सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।

लोक जागरण अभियान के जरिए जुटाएंगे समर्थन

श्री दुबे ने बताया कि बैठक में सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता और किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति दिलाने के लिए रणनीति बनाने, गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने व असंतुलित वर्षा के कारण किसानों की क्षतिग्रस्त सूखी फसलों का मुआवजा व किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली प्रदान किये जाने से सम्बन्धित प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती 23 दिसंबर, 2023 से स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती 24 जनवरी, 2024 तक एमएसपी पर कानून बनाने,

गन्ना मूल्य बढ़ाने और प्रदेश में लगभग 1 लाख सरकारी पदों पर स्थाई भर्ती किये जाने, छात्रसंघों की बहाली तथा संविधान व लोकतंत्र बचाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में एक माह तक लोक जागरण अभियान चलायेगा। बताया गया कि इस अभियान में रालोद कार्यकर्ता अपने—अपने जनपदों में पदयात्रा—साइकिल एवं मोटरसाइकिल यात्राएं तथा नुक्कड सभा, सेमिनार, गोष्ठी एवं चौपाल आदि कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style