केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया जवाब,हमने राफेल पर नींबू-मिर्च नहीं टांगी, दुश्मनों को लगा दी

Union Minister replied to Congress state president, we did not hang lemon-pepper on Rafale, we hung it on the enemies

अजय राय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

लखनऊ। यूपी के बलरामपुर दौरे पर आए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने Operation Sindoor’ की सफलता पर सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का भारत आतंकी हमलों का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से देने में सक्षम है, फिर चाहे दुश्मन सीमा पार हो या देश के अंदर। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में भारत की सेना ने बड़ी ही बहादुरी से दुश्मनों को जवाब दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह को भी मुंहतोड़ जवाब दिया हमने राफेल को युद्ध के लिए खरीदा है नींबू म​मिर्ची टांगने के लिए नहीं। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसा था कि भाजपा ने राफेल को नीबू मिर्च टांगने के लिए खरीदा है।

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने बुधवार को बलरामपुर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरएसएस के विभाग कार्यवाह अमित कुमार के उतरौला स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने पहलगाम आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस कायरता पूर्ण घटना से पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले को लेकर पूरा देश एकजुट है।

दुश्मन को चेताया घुसकर मारेंगे

आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत सरकार एवं सेना ने यह संदेश दे दिया है कि अब हिंदुस्तान के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। दुश्मन के हर नापाक इरादे का जवाब खुलेआम दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमने राफेल पर नींबू-मिर्ची टांगी ही नहीं है बल्कि उसी राफेल से दुश्मन को नींबू मिर्ची लगा भी दिया है। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता अजय राय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की आलोचना की थी। कहा था कि उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं जो ‘नींबू मिर्च’ लगे हुए हैंगर में पड़े हैं। पहलगाम में हमारे लोगों को मारने वालों को जवाब देने का समय आ गया है। जब रक्षामंत्री राफेल की डिलीवरी लेने गए, तो उन्होंने राफेल पर नींबू-मिर्च लटका दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ पार्टी के लोग अपने संकीर्ण मानसिकता व स्वार्थ के चलते इस मुद्दे पर भी देश के साथ खड़ा होने के बजाय सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को समय आने पर जनता ही सबक सिखायेगी। इस अवसर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother