पढ़िए क्यों एक पांच बच्चों की मां चार बच्चों के पिता के प्यार में हुई फना

रामपुर। यूपी रामपुर जिले से अनोखे प्यार की कहानी सामने आई हैं यहां एक पांच की बच्चों की मां को चार बच्चों के पिता से प्यार हो गया। वह उसके प्यार में इस कदर फना हो गई कि उसे अपनी बसी बसाई गृहस्थी का भी ख्याल नहीं आया और उसके साथ नौ दो ग्यारह हो गई। वहीं अब उसका पति बच्चों की देखभाल करने में परेशान हो रहा है। वह पत्नी को खोजकर वापस लाने के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा हैं, वहीं महिला अपने प्रेमी के साथ प्यार समुद्र में गोते लगा रही है।

दोनों परिवारों की बदनामी

महिला और उसके प्रेमी को प्रेम का भूत ऐसा सवार हुआ कि दोनों अपनी-अपनी बसी बसाई गृहस्थी छोड़कर फरार हो गए। दोनों के परिवारों की बदनामी हो रही गांव में दोनों को लेकर तरह-तरह की हो रही बातों से दोनों का परिवार खासा बदनाम हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के घर उसका प्रेमी उसके पति की अनु​पस्थिति में आता रहता था, इसी दौरान दोनों के आंख लड़े और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। जब दोनों का परिवार उनके इश्क में बांधा बनने लगा तो दोनों एक साथ घर छोड़कर फरार हो गए।

Read why a mother of five died in love with a father of four
दोनों के आंख लड़े और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

महिला और उसके प्रेमी को प्रेम का भूत ऐसा सवार हुआ कि दोनों अपनी-अपनी बसी बसाई गृहस्थी छोड़कर फरार हो गए।

प्रेमी की पत्नी परेशान

इन दोनों के इश्क में सबसे ज्यादा परेशानी महिला के प्रेमी की पत्नी को रही है, एक तरफ तो उसे बदनामी झेलनी पड़ रही है, दूसरे उसके कंधों पर पांच बच्चों के परिवार का खर्च चलाने का बोझ आ गया है। वह समझ नहीं पा रही है कि परिवार का खर्चा कैसे चलाए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.