फिरोजाबाद में किशोर की हत्या कर खेत में शव दफनाया ऊपर से बो दिया आलू

63
Killed a teenager in Firozabad, buried his body in the field and sowed potatoes on top.
पुलिस हत्या का कारण अभी पता नहीं कर सकी है।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। यहां चार दिन पहले अपहृत 16 वर्षीय किशोर का शव एक आलू के खेत में दफन मिला, आरोपी ने हत्या करके खेत में दफनाने के बाद उपर से आलू बो दिया था। 19 अक्तूबर को गांव के सुमित और अमित किशोर खेत में आलू की बुवाई के लिए ले गए थे। तभी से वह गायब था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने किशोर का शव आलू के खेत में दफन करने की बात कबूली। पुलिस हत्या का कारण अभी पता नहीं कर सकी है।

मजदूरी करने जाता था किशोर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 अक्तूबर को कृष्णा गांव सलेमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित और अमित के साथ खेत की जुताई करने के ले गए था। कृष्णा करीब 15 दिनों से उनके खेत की मजूदरी का काम कर रहा था। लेकिन एकाएक 19 अक्तूबर को कृष्णा खेत घर नहीं पहुंचा। इसके बाद विनोद ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से दर्ज कराई। पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

तीन दिन से कोई भी पता नहीं चलने पर जब रविवार देर शाम को पुलिस ने सुमित पर सख्ती बरती तो उसने बताया कि कृष्णा को ट्रैक्टर के हैरो (खेत जुताई का यंत्र) से काट कर मारा है। इसके बाद किसी को पता नहीं चले इसके लिए उसके शव को आलू के खेत में दफन कर दिया है। यह सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को लेकर खेत में पहुंची। उसकी निशानदेही पर आलू के खेत से किशोर का शव रविवार देर रात बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

आरोपी का कहना है कि किशोर को मैं स्वयं ले गया था। उसके भाई अमित वहां पर नहीं था। खेत की जोताई करने के दौरान हैरो की चपेट में वह आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत को छिपाने के लिए उसने किशोर को जमीन पर गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। जिससे किसी को पता नहीं चल सके।

गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया

सुमित और अमित ने कृष्णा की हैरो से काट कर हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव को दफन करने में भी दोनों भाईयों को करीब तीन से चार घंटे लगे थे। शव को दफन करने के बाद ऊपर से मिट्टी डालकर आलू की बुबाई कर दी, ताकि शव को कोई खोज न सके।

इसे भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here