छत्तीसगढ़ के बड़े व्यवसायी ने होटल में लगाई फांसी, कुछ दिन पहले ठगों ने दो करोड़ का लगाया था चूना

77
A big businessman from Chhattisgarh hanged himself in a hotel, a few days ago thugs had defrauded him of Rs 2 crores.
महीनों से व्यवसायी गुरुपद जायसवाल शहर के नमनाकला में किराए के मकान में रहते थे।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बड़े व्यवसायी ने एक होटल के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। वह ठगों के जाल में फंसकर दो करोड़ रुपये गंवा चुके थे, इसलिए वह काफी तनाव में रहते थे। शहर के बौरीपारा निवासी व्यवसायी गुरुपद जायसवाल(60) की होटल में फंदे पर लटकी लाश मिली। बौरीपारा में खुद का पुश्तैनी मकान होने के बाद भी पारिवारिक और आर्थिक कारणों से पिछले कई महीनों से व्यवसायी गुरुपद जायसवाल शहर के नमनाकला में किराए के मकान में रहते थे।

एक दिन पहले आए थे होटल

परिजनों के अनुसा बुधवार सुबह वे घर से निकले थे।शाम तक घर वापस नहीं लौटे परिवार वालों ने खोज की, उनके मोबाइल पर फोन किया लगातार घण्टी जा रही थी लेकिन फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। गुरुवार की सुबह उनके एक रिश्तेदार रास्ते से गुजर रहे थे। होटल के सामने उनका वाहन देखकर घरवालों को फोन किया गया। जानकारी के करने पर पता चला कि गुरुपद जायसवाल इसी होटल के कमरे में बुधवार दोपहर 12 बजे से रुके हुए है। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों के सामने होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटके हुए थे।

मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

बेड पर ही उनका चश्मा,मोबाइल रखा हुआ था। इसी कमरे में दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसके अलावा एक कापी भी मिली है। कापी में गुरुपद जायसवाल ने कई महीनों से कई पन्नों में जीवन में हो रहे घटनाक्रम का उल्लेख किया है। व्यवसायी गुरुपद जायसवाल कोलकाता की एक कथित कंपनी के झांसे में फंस गए थे। कंपनी ने उन्हें झांसा दिया था कि उन्हें यूरेनियम का भंडार मिला है।यह अनुमति प्राप्त खदान है। कंपनी द्वारा यूरेनियम का शोधन किया जाएगा। इसमें राशि निवेश करने पर कई गुना लाभ होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो करोड़ निवेश के बाद कुछ काम नहीं होने पर उन्होंने संबंधित लोगों पर दबाब बनाया तब उन्हें कथित रूप से दो हजार करोड़ का भारतीय रिजर्व बैंक का चेक जारी कर दिया गया था। बैंक में पता करने पर जानकारी मिली कि ऐसा कोई चेक नहीं होता है।यह फर्जी चेक है।

मौत की सीबीआई जांच कराने का आग्रह

व्यापारी ने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे है।जिनके कारण वह परेशान थे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। बहनों को भी उन्होंने पत्र में संबोधित किया है। पत्र में यह उल्लेखित है कि उनके चले जाने के बाद उनके नजदीकी लोगों का शायद कोई नहीं रहेगा। उन्होंने अपनी बहनों से माफी भी मांगी है।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here