मिशन 2024: ओमप्रकाश राजभकर का नया दांव, बोले यूपी में गेमचेंजर साबित होंगी मायावती,मैं गठबंधन को तैयार

198
Mission 2024: Omprakash Rajbhakar's new bet, says Mayawati will prove to be a gamechanger in UP, I am ready for alliance
सपा नेता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं। ऐसे में एनसीपी की तरह सपा में भी टूट हो सकती है।

लखनऊ। मिशन 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई है। ओमप्रकाश राजभर ने अब नया दांव खेला हैं, उन्होंने मायावती को यूपी में 2024 में गेमचेंजर बताते हुए उनकी पार्टी से समझौता करने की बात कही। राजभर ने कहा कि अगर वह सहमत होंगी तो मैं भी उनकी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सपा नेता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं। ऐसे में एनसीपी की तरह सपा में भी टूट हो सकती है।

राजभर बोले सपा में होगी टूट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजभर ने दावा किया कि महाराष्ट्र में जिस तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी टूट गई वैसी ही टूट उत्तर प्रदेश में सपा में होने वाली है। पार्टी के नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सपा के कई नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं और मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राजभर ने कहा कि सपा के कई नेता अखिलेश यादव से नाराज हैं और वो अपना भविष्य सपा में नहीं देख पा रहे हैं। अखिलेश तेलंगाना में केसीआर से तो मिलने चले जाते हैं पर बसपा सुप्रीमो मायावती से नहीं मिलते हैं। मायावती आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में गेमचेंजर साबित होंगी।

अगर मायावती सहमत हैं तो मैं भी उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस की भी यही मंशा है। अगर ऐसा होता है तो हम 2024 के चुनाव के लिए चुनाव में नया फ्रंट देखेंगे।बीते दिनों पटना में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में कांग्रेस, सपा, रालोद के साथ गठबंधन कर सकती है और बसपा भी इसमें शामिल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here