पशु प्रेम की अनोखी दास्तां: बकरे की मौत के सदमे में महिला फंदे से लटककर दी जान

112
Unique story of animal love: In shock of goat's death, woman died by hanging herself
महिला बकरे को अपने बच्चे की तरह ख्याल रखती थी। अचानक उसकी मौत से महिला सदमें में आ गई

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले पशु प्रेम का एक अनोखा मामला सामने आया, यहां एक महिला ने बकरे की मौत के गम में फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल महिला बकरे को अपने बच्चे की तरह ख्याल रखती थी। अचानक उसकी मौत से महिला सदमें में आ गई, वह उसे याद करके परेशान रहने लगी, उसके गम में उसने फांसी लगा ली। महिला की मौत से उसके सात बच्चों के सिर से मां का आंचल उठ गया।

कन्नौज के तिर्वा तहसील के ठठिया थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी प्रमोद की पत्नी बेबी (35) ने मेडिकल कॉलेज के सामने सीओ ऑफिस के पास पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पति प्रमोद ने बताया कि घर में एक बकरा था। कुछ दिन पहले बकरे की मौत हो गई थी। पत्नी उसकी देखरेख करती थी।बकरे की मौत से वह सदमे में चली गई और मानसिक तनाव में रहने लगी।

पीड़ित होने पर इलाज के लिए मंगलवार को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। देर रात को वह वार्ड में ही सो गई। रात में आंख खुलने पर देखा कि बेड पर पत्नी नहीं थी। आसपास खोजबीन की तो गार्ड ने बताया कि एक महिला रोड की तरफ गई है। जब वह मेडिकल कॉलेज के बाहर आया और छानबीन की तो सीओ ऑफिस के पास नीम के पेड़ पर शव कोलटकता देख उसके होश उड़ गए।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मां की मौत की सूचना मिलते ही उसके बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले बेबी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के सात बच्चे हुए। इनमें पांच बेटी व दो बेटे हैं। मां की मौत से यह सभी बच्चे गमगीन हैं। प्रमोद भी बच्चों की हालत देखकर बदहवास हुआ जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here