आगरा में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो बहने जिंदा जली, तीसरी की हालत गंभीर, बच्चियों की मौत से मां हुई बेहोश

78
Six people of the same family burnt to death in Bihar, one in critical condition
आग की चपेट में आने से छह लोग जिंदा जल गए

आगरा।यूपी के आगरा जिले में बुधवार की दोपहर छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहीं दो बच्चियां जिंदा जल गईं। जबकि, एक की हालत नाजुक है। सगी बहनों की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों के लाख समझाने के बाद भी मां समेत पूरे परिवार की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है। गांव निवासी वीरेंद्र ने घर की छत पर बनी एक दीवार में छप्पर रखवाया था। दोपहर में उनकी तीन बच्चियां कनक (3 वर्ष), वीनेश (5 वर्ष), इनकी एक और बहन छप्पर के नीचे सो रही थी। बिजली के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।

घर में मचा कोहराम

आग लगने से छप्पर जलने लगा। सोने के कारण बच्चियों को पता नहीं चला। जलते हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर गया। आग की लपटें देखकर परिजन व घर के लोग पहुंचे। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाकर बच्चियों को बाहर निकाला जाता, तब तक कनक और वीनेश की जलकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here