संभल से सपा प्रत्याशी ने माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के नाम पर मांगा वोट

संभल। इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव की सबाब अपने चरम पर है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक पाशे फेंक रहे है। इसी क्रम में संभल से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं। कहा क आजम खां के परिवार को जेल में डाला गया है। संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाहबुद्दीन, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की कुर्बानी को मत भूलना। भाजपा का इस चुनाव में सफाया करना है।

भाजपा को हराना बताया लक्ष्य

रविवार की रात संभल के मोहल्ला चमन सराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते समय उनका यह बयान सामने आया है। सपा प्रत्याशी ने आगे कहा कि आजम खां और उनके परिवार को जेल में डाल दिया। यह जुल्म लगातार किया जा रहा है।बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम डरते नहीं है। हम अल्लाह से डरते हैं। उन्होंने अपने दादा डॉक्टर शफीक उर्रहमान बर्क का हवाला देते हुए कहा कि वह हमेशा कौम की आवाज उठाते थे और उनकी तरह वह भी लोगों की आवाज बनेंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.