बरेली में गदृदे की फैक्ट्री में लगी आग चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, चार लापता, परिजनों ने किया हंगामा

67
Fire broke out in Gadride's factory in Bareilly, four people burnt alive, four missing, relatives created ruckus
घटना दिल्ली-सीतापुर हाइवे पर फरीदपुर से पहले जेड गांव में अशोका फोम की है।

बरेली। यूपी के बरेली जिले में बुधवार शाम को एक गदृदे की फैक्ट्री में लगी आग से चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा बरेली के फरीदपुर तहसील में हुआ। जब तक आग बुझाई गई तब तक फैक्ट्री में फंसे मजदूरों की मौत हो गई थी। देर रात तक तीन मृतकों की शिनाख्त हो हुई। वहीं आग में झुलसे 4 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। कुछ मजदूरों के लापता होने की भी सूचना है। घटना के बाद से लापता मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। घटना दिल्ली-सीतापुर हाइवे पर फरीदपुर से पहले जेड गांव में अशोका फोम की है।

दो सौ मजदूर कर रहे थे काम

बरेली के अशोका फोम फैक्ट्री में आग जब लगी, उस समय मजदूर काम खत्म करने की तैयारी कर रहे थे। कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। 25-30 फीट ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद करीब 200 मजदूरों में भगदड़ मच गई। कुछ मजदूर आग की चपेट में आए और 4 ने अपनी जान गवां दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मजदूरों के शवों को निकालने के लिए देर रात 2 जेसीबी और एक क्रेन मौके पर बुलाई गई। वहीं, हंसराज, बबलू और जितेंद्र समेत झुलसे चार कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे आग बुझने के बाद लापता मजदूरों की तलाश शुरू की गई।

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची

आग इतनी भीषण थी कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने आसपास के इलाके को भी पूरी तरह से खाली करा दिया था। फरीदपुर की एक, बरेली की तीन और परसाखेड़ा की एक दमकल गाड़ी करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। रामपुर बाग निवासी अशोका फोम के मालिक अशोक अग्रवाल का सिविल लाइंस में शोरूम और फरीदपुर के जेड गांव में फैक्ट्री है। यहां फोम के गद्दों समेत कई उत्पाद बनाए जाते हैं।

देर रात तक चलता रहा बचाव कार्य

सीएफओ चंद्र मोहन और सीओ फरीदपुर गौरव कुमार के साथ पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। आग तो रात 9 बजे तक बुझ गई थी, लेकिन बचाव कार्य देर रात तक चलला रहा। कई उद्यमी और विधायक संजीव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, एटा के मनीष लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से पहले एक तेज धमाका हुआ था जिसे 500 मीटर से भी ज्यादा दूर तक सुना गया था। झुलसने वालों में हरहरपुर निवासी रवि, नकटिया निवासी बबलू व धरमपुर निवासी हंसराज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here