चरित्र संदेह में पत्नी और बेटे को मौत की नींद सुलाकर थाने पहुंचा आरोपी

151
In character doubt, the accused reached the police station by putting wife and son to death
थाने में जाकर पत्नी और बेटे की हत्या की जानकारी दी। पुलिस इससे सन्न रह गई।

हरियाणा। चरित्र के शक में एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह पत्नी और बेटे की हत्या करके थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। दो लोगों की हत्या करने के आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत खरखौदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर का रहने वाला है। उसने अल सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दराती से गला काट कर और बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर वो पूछताछ कर रहे हैं। वारदात के बाद व्यक्ति ने खुद ही थाने में जाकर पत्नी और बेटे की हत्या की जानकारी दी। पुलिस इससे सन्न रह गई।

सुबह 3 बजे सुलाई मौत की नींद

गोपालपुर के शमशेर ने झगड़े के चलते पत्नी कुसुम (26) और 7 साल के बेटे इशांत की हत्या कर दी। उसने पत्नी का गला दराती से काटा है। वही बेटे के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि बेटे की हत्या गला घोंटकर की गई है। कुसुम का शव जहां कमरे में पड़ा मिला, वहीं बेटे का शव छत पर था। वह मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वारदात सुबह 3 बजे के करीब हुई है। बताया गया है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। इसी के चलते शमशेर की बहन इशांत की बहन को बुआ अपने पास ले गई थी।

एसीपी मौके पर पहुंचे

डबल मर्डर की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह बैनीवाल और थाना खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला खून से सनी हालत में मिली। वहीं बेटे का शव छत पर पड़ा था। उसके गले पर निशान मिले हैं। महिला की तरह उसका गला नहीं काटा गया है। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम और आला अधिकारियों को डबल मर्डर की सूचना दी।

बेटी की जान बची

शमशेर और कुसुम दो बच्चों के माता पिता थे। उनकी बेटी करीब 10 साल की है। वह गांव रतनगढ़ माजरा में अपनी बुआ के घर रहती है। इसी कारण उसकी जान बच गई। इशांत अपने माता-पिता के पास ही रहता था। वह पिता के क्रोध का शिकार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। रात को भी झगड़े की आवाजें आ रही थी। सुबह 3 बजे सो रही पत्नी का गला काट दिया।एसीपी जीत सिंह बैनीवाल ने बताया कि दोनों हत्याएं शमशेर सिंह ने की हैं। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या तेजधार हथियार दराती वगैरह से की गई है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here