साली को घर वाली बनाने की जिद पर अड़ा युवक तो पत्नी ने दुखी होकर काट लिया गला,हालत गंभीर

102
The young man insisted on making his sister-in-law a housewife, the wife cut her throat in grief, the condition is critical
महिला की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस ने उसे प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में एक चौंकाने वाली लवस्टोरी सामने आई। यहां एक युवक साली को घर वाली बनाना चाह रहा है,इसके लिए वह पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर पत्नी ने खुद का गला काट लिया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।यह मामला बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद का है। महिला की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस ने उसे प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध पर पत्नी को पीटा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहानाबाद निवासी अजब सिंह के करीब दो साल पहले साली से संबंध हो गए थे। इसके बाद वह आए दिन ससुराल जाने लगा। पत्नी नीतू मायके जाने को कहती तो वह उसे साथ नहीं ले जाता। किसी तरह नीतू को पति अजब सिंह और अपनी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई। नीतू ने अजब सिंह को जब ससुराल जाने से मना किया तो वह साली से शादी की जिद करने लगा। इसका नीतू ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। अजब सिंह को परिजनों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और साली से शादी की जिद पर अड़ा रहा।

आरोपी पति गिरफ्तार

इससे परेशान होकर नीतू ने चाकू से अपना गला काट लिया। वह खून से लथपथ होकर गिरी तो ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी और नीतू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।एसएचओ गौरव विश्नोई ने जिला अस्पताल पहुंचकर नीतू से घटना की जानकारी ली। इसके बाद नीतू के पति अजब सिंह को हिरासत में ले लिया। एसएचओ का कहना है कि युवक के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि वह अपनी साली से शादी करना चाहता है, इसी वजह से पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here