महोबा में ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, दो घंटे तक हंगामा

129
While drilling a hole for blasting in Mahoba, two laborers died due to being buried under a stone, commotion for two hours
दो मजदूरों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

महोबा। यूपी के महोबा जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, इससे वहां सा​थ काम कर रहे मजदूर दहशत में है। पत्थरमंडी कबरई के गंज पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पहाड़ पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। दो घंटे तक घटनास्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्थर में दबने से मौत

थाना कबरई के गंज गांव निवासी मधु अनुरागी (26) व महेंद्र अहिरवार (20) गांव के ही एक पहाड़ पर काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों मजदूर 200 फीट गहरी खदान में ब्लास्टिंग के लिए छेद कर रहे थे। तभी ऊपर से पत्थर खिसकने से दोनों युवक पत्थर में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य श्रमिक वहां से भाग निकले। दो मजदूरों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई।
मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है,ठेकेदार के इस रवैये से मजदूरों में काफी आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here