भदोही में साइकिल चला रहे दो भाईयों की दीवार के नीचे दबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

118
In Bhadohi, two brothers riding a bicycle died due to being buried under the wall, there was chaos in the house
बच्चों की एक साथ मौत होने से घर में कोहराम मच गया।

भदोही। यूपी के भदोही जिले में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुरानी दीवार के नीचे दबकर दो सगे भाईयों की दबकर मौत हो गई। दरअसल जब यह हादसा हुआ उस समय कुछ मजदूर उस पुरानी दीवार को गिरा रहे थे, उसी समय वह बच्चे वहां से गुजरे और दीवार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। बच्चों की एक साथ मौत होने से घर में कोहराम मच गया।भदोही में कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में अमरेश शर्मा के पुत्र प्रथमेश शर्मा (13) और उसका छोटा भाई मयंक शर्मा (9) साइकिल से बगीचे की ओर जा रहे थे, इसी दौरान दीवार की चपेट में आ गए।

हादसे की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटकर बचाव कार्य में जुट गए। बता दें कि दोनों भाई माता-पिता के साथ मुंबई में रहते थे। एक सप्ताह पहले ही अपने दादा की तेरहवीं संस्कार में परिजनों के साथ गांव आए थे। बनकट गांव की शर्मा बस्ती में स्थित हृदय नारायण चौबे और ननकऊ चौबे का पुराना मकान है। इस पुराने मकान से सट कर चकरोड है। जिससे बस्ती के लोग आवागमन करते है। बताया जा रहा है कि वे लोग पुरानी दीवार मजदूरों से गिरवा रहे थे।

मलबे में दबने से दो सगे भाइयों की मौत

शाम को जब मजदूर दीवार को लोहे के रम्मा के सहारे गिरा रहे थे। इसी बीच लगभग 40 फीट लंबी ईंट की पुरानी की दीवार भरभरा कर जा गिरी। जिस समय दीवार गिरी ठीक उसी समय दोनों भाई साइकिल से बगीचे की ओर जा रहे थे। अचानक गिरी दीवार के मलबे में दोनों भाई साइकिल सहित दब गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों मजदूर घटनास्थल से भाग खड़े हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सहित दोनों भाई मलबे में दब गए। दीवार गिरने से धूल का गुबार उठा। जिससे लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। मलबे से दोनों भाइयों को निकालने में लगभग 15 मिनट का समय लग गया। घटना घर से महज 10 मीटर की दूरी पर घटी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर थानाध्यक्ष कोइरौना बृजेश मौर्या, चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here