जोशीमठ के बाद जम्मू में भू धंसाव: 21 घरों में आईं दरारे,जांच के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंची

109
Landslide in Jammu after Joshimath: Cracks in 21 houses, Geological Survey of India team arrived for investigation
घटना के कारणों की जांच के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम भी पहुंच गई है।

जम्मू। उत्तराखंड के जोशी मठ के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भू धंसाव के मामले सामने आ रहे हैं है। जम्मू के डोडा में जमीन धंसने से 21 घरों में दरार आ गई हैं। सूचना पर पहुंचे थथरी के SDM ने आपदा से पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। घटना के कारणों की जांच के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम भी पहुंच गई है।

डोडा के जिलाधिकारी अतहर अमीन ने बताया कि जिले में दिसंबर में कुछ घरों में दरारों की सूचना मिली थी। गुरुवार तक छह इमारतों में और दरारें आ गई हैं। ये बढ़ती जा रही हैं। सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। क्षेत्र दरक रहा है। घरों में दरारे आने से उसमें रहने वाले किसी अनजान हादसे के भय से डरे हुए हैं, उन्हें भी अब यहां से जाना होगा।

जोशीमठ में हालात हुए बेकाबू

बता दें कि जोशीमठ में लगभग एक हजार घरों में आई हालांकि सरकार ने उन्हीं घरों को इसमें शमिल किया जहां पर खतरा ज्यादा दिखाई दिया। इसके बाद प्रशासन ने कुछ खतरनाक भवनों को जमीदोंज कर दिया। साथ ही वहां रहने वाले लोगों को विस्थापित किर दिया गया। अब सरकार भू धंसाव के कारणों को जानने के लिए अध्ययन कर रही है, साथ ही वहां चल रहे कुछ बड़े प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here