ओएनजीसी जीतेगा तो इंडिया जीतेगा, कैंपेन के बारे में जानिए

116
If ONGC wins, India wins, know about the campaign
मंत्री ने ओएनजीसी केन्द्रीय विद्यालय ग्राउण्ड, पनवेल फेज़ 1 का दौरा किया, जहां उन्होंने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों एवं उनके परिवारों से मुलाकात की।

मुंबई, बिजनेस डेस्क। ओएनजीसी जीतेगा तो इंडिया जीतेगा’’ केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने सागर सम्राट में आयोजित ऑयल एण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के प्रतिष्ठित ड्रिलिंग रिग सागर सम्राट को मोबाइल ऑफशोर प्रोडक्शन युनिट के रूप में देश को समर्पित करते हुए कहा इसके बाद मंत्री ने ओएनजीसी केन्द्रीय विद्यालय ग्राउण्ड, पनवेल फेज़ 1 का दौरा किया, जहां उन्होंने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों एवं उनके परिवारों से मुलाकात की।

क्रू सदस्यों को सम्मानित किया

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, ओएनजीसी के चेयरमैन अरूण कुमार सिंह एवं ओएनजीसी के डायरेक्टर (टेकनिकल एण्ड फील्ड सर्विसेज़) ओम प्रकाश सिंह सागर सम्राट में मंत्री ने ओएनजीसी के कर्मचारियों से मुलाकात की, जिन्होंने सागर सम्राट को ड्रिलिंग रिग के रूप में तैयार किया और एमओपीयू में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्री जी ने सागर सम्राट के शुरूआती क्रू सदस्यों को सम्मानित किया, जिन्होंने बॉम्बे हाई डिस्कवरी के बाद सत्तर के दशक में काम किया था। उन्होंने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के प्रयासांं को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

आप ऊर्जा सैनिक हैं

मंत्री ने बताया कैसे सागर सम्राट भारत के तेल उत्पादन के दृष्टिकोण की पुष्टि करता है जब इसे दुनिया भर में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण के संदर्भ में ‘बंजर’ बताया गया। मंत्री ने बताया कि ओएनजीसी भारत के सबसे विपुल एवं प्रख्यात तेलक्षेत्र का उपयोग करने के लिए निंरतर प्रयासरत रहा है। सागर सम्राट के क्रू सदस्य मंत्री जी से प्रेरित हुए, जिन्होंने कहा, ‘‘आप ऊर्जा सैनिक हैं, जिनके प्रयास देश की ऊर्जा क्रान्ति को सशक्त बना रहे हैं। आप भारत के ऊर्जा रूपान्तरण को बढ़ावा दे रहे हैं। आपके प्रयास देश के ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने की हमारी यात्रा को गति प्रदान करते हैं

इसे भी पढ़ें…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here