ETAH NEWS:एटा में दिन दहाड़े घर में घुसकर दंपती को चाकुओं से गोदा, बच्चे को भी नहीं छोड़ा

304
Murder of relationships: Angry youth stabbed to death by mother's scolding
बेटे द्वारा मां की हत्या करने से गांव में आक्रोश हैं।

एटा। यूपी के एटा शहर में सोमवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर दंपति को चाकुओं ये गोदकर हत्या क दी। बदमाशों ने तीन साल के मासूम को भी चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल काी निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के श्रीकरा गांव की है। यहां जितेंद्र (26) अपनी पत्नी प्रीती (24) व तीन साल के मासूम अमन व परिवार के साथ रहता है। सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने घर में घुसकर जितेंद्र व प्रीती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उस पर भी बेरहमी से चाकुओं से वार किए।

गांव में मचा हड़कंप

तीनों खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गए। थोड़ी देर बाद भाई पकंज ने घर पहुंचकर दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एसएसपी उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here