जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 18,पांच की हालत गंभीर, विस में हंगामे पर नीतिश ने खोया आपा

341
Liquor ban in vain: seven people died after drinking spurious liquor in Saran
जहरीली शराब पीने से एक साथ सात लोगों की जान चली गई।परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं

पटना।बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, अभी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि पांच की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।, वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष ने जब विस में नीतीश सरकार को घेरा तो सीएम अपना आपा खो बैठे और भाजपा विधायकों पर चिलाने लगे।

गुजरात की तर्ज पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू किए थे, लेकिन बिहार में शराबबंदी कभी कारगर होती नजर नहीं आई। क्योंकि सरकार ने तो शराब की वैध बिक्री बंद कर दी,लेकिन अवैध​ बिक्री और कारोबार ने समय – समय पर लोगों को मौत के मुंह में धकेलती रही है। ताजा मामला सारण जिले से सामने आया है। यहां जहरीली शराब पीने से एक साथ सात लोगों की जान चली गई।परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है।

इनकी हुई मौत

मृतकों में डोइला के 45 वर्षीय संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पिता- नरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिता- द्विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), 55 वर्षीय रामजी साह (पिता- गोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा), मंगल राय (पिता- गुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पिता- समसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिता- बिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिता- कन्हैया राम)।

48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पिता- सूरज गिरी), भरत राम (पिता- मोहर राम), मनोज राम (पिता- लालबाबू राम), गोविंद राय (पिता- घिनावन राय), 55 वर्षीय ललन राम (पिता- करीमन राम) और मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल है। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे चार अन्य की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी मौतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here