रिश्तों का कत्ल: गाजियाबाद में पत्नी को चाकू से गोदा, बचाने आई बेटी को भी किया घायल

136
Killing of relations: Wife stabbed in Ghaziabad, daughter who came to save her was also injured
मासूम बेटी द्वारा पिता की बात को अनसुना करने पर विवाद की शुरुआत हुई थी।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई है। यहां महिलाओं के सबसे बड़े त्योहार करवाचौथ के दिन एक पत्नी की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं मां को बचाने आई बेटी को भी बहशी बने पिता ने चाकू से वार करके घायल कर दिया। दरअसल मासूम बेटी द्वारा पिता की बात को अनसुना करने पर विवाद की शुरुआत हुई थी। इस विवाद में पत्नी बीच में आ गई और पति ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

बेेटी ने नहीं सुनी बात तो हुआ क्रोधित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम गाजियाबाद में मसूरी कस्बे का है। मूल रूप से देवबंद निवासी शादाब यहां एक मीट फैक्ट्री में काम करता है। वो पत्नी शबाना, पांच वर्षीय बेटी शबा और दो बेटों सहित मसूरी कस्बे में रहता है। बुधवार रात करीब 9 बजे शादाब ने बेटी शबा से चादर लाने के लिए कहा। शबा उस वक्त खेल रही थी और पिता की बात को अनसुना कर दिया।

बेटी के बात नहीं सुनने पर शादाब आक्रोशित हो गया और उसकी पिटाई करने लगा। बेटी को बचाने आई पत्नी शबाना पर भी आरोपी टूट पड़ा। शादाब ने पास में रखे चाकू से शबाना पर प्रहार कर दिए। उसकी गर्दन, पेट, हाथ, कमर, छाती पर कई वार किए। हमला करके शादाब भाग गया। आसपास के लोग घायल महिला को संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की तलाश जारी

मसूरी थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र चंद पंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर के बाकी सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। वहीं की मौत के बाद मासूम बच्चों का रो— रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here