पति से झगड़े के बाद गुस्से में ब्यूटीशियन ने पहले बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर खुद फांसी पर झूल गई

171
After a quarrel with her husband, the beautician first hanged the daughter in anger, then hanged herself
सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं, यहां एक ब्यूटीशियन ने पति से झगड़ा करने के बाद पहले अपनी तीन साल की बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर खुद फांसी पर झूलकर जान दे दी। पुलिस को इस खुदकुशी की वजह भी नहीं मालूम चल सकी है। क्योंकि महिला ने मरने से पहले कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच रात में कहासुनी की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना गुरुवार को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है।

मां घर आई तो घटना का पता चला

जान देने वाली महिला का पति ITI कॉलेज में अध्यापक है। ब्यूटीशियन की मां बड़ी बेटी के यहां गई हुई थी। गुरुवार सुबह वह लौटकर सुबह 10 बजे जब कटारा हिल्स से घर पहुंची तब उन्होंने दोनों को फंदे पर लटकते हुए देखा। उस दौरान उसका पति घर में सो रहा था। उसे पत्नी के इस कदम का पता ही नहीं चला। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मां और पति से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उनके बयान नहीं हो सके।

पति-पत्नी में हुआ था विवाद

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्ची ने मां दुर्गा की झांकी देखने की जिद की थी, रात होने पर पिता ने मना कर दिया था। जिद करने पर मां ने बच्ची को मारा भी था।थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षा राउत पति राजेंद्र राउत (30) मूलत: पांर्ढुना, छिंदवाड़ा की रहने वाली थी। वह पति राजेंद्र और 3 साल की बेटी प्रास्वी के साथ कटारा हिल्स एलआईजी-8 में रह रही थी। करीब 3 महीने पहले ही वर्षा अपनी मां ममता अहीरे के पास रूप नगर में शिफ्ट हुई थी। राजेंद्र नीलबड़ में ITI कॉलेज में पढ़ाता है।

बेटी नातिन का शव देखकर उड़े होश

जब मृतक की मां घर लौटी तो बेटी और नातिन को फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी रोने- धोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं बेटी और पत्नी की मौत से युवक काफी सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here