भाजपा विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

187
BJP MLA Arvind Giri dies of heart attack, CM expresses grief
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुरखीरी से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके निधन स उनके परिवार के साथ ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।विधायक की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पांचवीं बार विधायक बनें थे गिरि

आपकों बता दें कि 65 साल के अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे। 30 जून 1958 को यूपी के गोला गोकरणनाथ में जन्मे अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी। 1995 में चुनाव जीतकर गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने। इसके बाद 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर 49 हजार मत पाकर विधायक बने।

2000 में वह दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष बने। फिर 2002 में सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने। 2005 में सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया। 2007 में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया। 2007 में फिर तीसरी बार विधायक बने। 2007.2009 में प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बन्धी समिति के सदस्य रहे। 2022 मेंभारतीय जनता पार्टी से पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए। गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोगों का जुटान शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here