महाराष्ट्रः संजय राउत और करीबियों के घर पहुंची ED हिरासत में लेने क तैयारी

216
Maharashtra: Preparations to take Sanjay Raut and relatives into ED custody
गिरफ्तारी के लिए ईडी के अधिकारी पहुंच गए। टीम में करीब 10 से 12 अफसर हैं।

मुंबई। शिवसेना के बड़बोले सांसद सांसद संजय राउत ईडी के शिकंजे में आते जा रहे है। आज उनके घर उनकी गिरफ्तारी के लिए ED के अधिकारी पहुंच गए। टीम में करीब 10 से 12 अफसर हैं। राउत के अलावा उनके परिवार से भी पूछताछ की रही है। टीम रावत के अलावा उनके दो करीबियों के घर भी पहुंची है। दो घंटे से टीम के सदस्य उनके घर में ही पूछताछ कर रही है। सूत्रो के मुताबिक आज उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही है। वहीं दफ्तर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

मालूम हो कि राउत को 27 जुलाई को ईडी ने तलब किया था। वह ED अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। संजय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत दोनों इस वक्त अपने भांडुप के बंगले मैत्री पर मौजूद हैं।

राउत ने दी यह सफाई

ED की कार्रवाई शुरू होने के बाद संजय राउत ने ट्वीट करके अपनी सफाई दी। राउत ने कहा. मेरा किसी घोटाले से कोई लेना.देना नहीं है। मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर यह कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा। यह झूठी कार्रवाई है। झूठा सबूत है। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।

जमा हुए शिवसेना कार्यकर्ता

संजय राउत के घर के बाहर बैठे शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ED की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है।संजय राउत के घर के बाहर बैठे शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईडी की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है।संजय राउत के कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा होना शुरू हो गए हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

11 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त

यह मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है।

आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष डभ्।क्। और उक्त कंपनी को दिए जाने थे] लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

जांच में उजागर हुआ मामला

2020 में महाराष्ट्र में सामने आए pmc बैंक घोटाले की जांच हो रही थी, तभी प्रवीण राउत की कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। तब पता चला कि बिल्डर की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपए का कर्ज दिया गया था। म्क् की टीम इसी बात की जांच कर रही है कि ये ट्रांजेक्शन क्यों किया गया। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था। प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here