चित्रकूट में बड़ा हादसा, घर के बाहर चाय पी रहे सात लोगों को पिकअप ने रौंदा, छह की मौत

221
Big accident in Etawah: DCM hit a parked bus, three killed, three serious
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक हालत गंभीर है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रौली कल्याण पुर निवासी राजबहादुर रैदास की बहन की शादी थी, शुक्रवार को बारात बांदा से आई थी। रात में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था।सुबह के समय बराती और घराती सड़क के किनारे चाय पी रहे थे, इसी दौरान टमाटर से लदा वाहन गुजरा। अनियंत्रित पिकअप बरातियों को रौंदत हुए पेड़ से टकरा गया। इस हादसे के बाद वहां चीख—पुकार मच गई।

यह हुए हादसे के शिकार

हादसे में बांदा निवासी 45 वर्षीय भगवान दास,बांदो बड़ोखर निवासी रामनरायण और 20 वर्षीय भानू को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।भानू ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।मरने वालों की पहचान लड़की के बहनोई जारी निवासी नरेश पुत्र शिवरतन,खुरहंडा निवासी अरविंद पुत्र नथुवा,बैंड पार्टी के सदस्य रामस्वरूप पुत्र रामप्यारे व छक्का पुत्र मातादीन, लड़की के चाचा दामाद सोमदत्त पुत्र रौली प्रताप की मौत हो गई।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, इससे कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसे की जानकारी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ गहरा दुख जताया। मृतक के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने का ​एलान​ किया। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी आंख लगने की वजह से हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here