दुनिया के टॉप टेन अमीरों की सूची में अंबानी को नहीं मिली जगह, अडाणी 10वीं रैंक पर

279
दुनिया के अमीरों की सूची में हाल के सालों में पहली बार भारतीय अमीर को जगह मिली है। अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी इस टॉप टेन लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी अब 11 वें नंबर के सबसे रईस बिजनेसमैन बने हैं।

नई दिल्ली। दुनिया के अमीरों की सूची में हाल के सालों में पहली बार भारतीय अमीर को जगह मिली है। अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी इस टॉप टेन लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी अब 11 वें नंबर के सबसे रईस बिजनेसमैन बने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी 6 जनवरी 2021 को टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे। फिर वे 23 सितंबर 2021 को इसमें वापस भी आ गए। हालांकि 16 अक्टूबर 2021 को वे फिर इस लिस्ट से बाहर हो गए।

फोर्ब्स ने जारी की रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ब्स की रियलटाइम बिलिनेयर रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 11 बजे गौतम अडाणी की संपत्ति 90.4 अरब डॉलर हो गई। बताया गया कि रुपए में यह 6.78 लाख करोड़ रुपए है। वहीं इसके बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर यानी 6.69 लाख करोड़ रुपए है।

बताया गया कि अभी तक अडाणी 12 वें नंबर पर और अंबानी 11 वें नंबर पर हुआ करते थे। बताया गया कि आज शेयर्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से दोनों के बीच रैंकिंग बदल गई है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आंकड़ों में आज अंबानी की संपत्ति में 2.14 फीसदी या 2 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

वहीं दूसरी ओर अडाणी की संपत्ति में 0.32 फीसदी या 28 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। बताया गया कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयर्स में आज आधा पर्सेंट की गिरावट है। इसका मार्केट कैप 15.81 लाख करोड़ रुपए है। बताया गया कि शेयर्स की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग अब 12 वें नंबर पर पहुंच गए,

 उनकी कुल संपत्ति 84.8 अरब डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति में आज 29.7 अरब डॉलर यानी 2.22 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। वे 37 साल के हैं। अंबानी जहां 64 साल के हैं, वहीं अडाणी 59 साल के हैं।

टेस्ला के एलन मस्क सूची में पहले नंबर पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के अमीर बिजनेसमैन में टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 232.2 अरब डॉलर है। बताया गया कि अमेजन के जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 164.8 अरब डॉलर है।

अडाणी की संपत्ति में यूं हो रही बढ़ोत्तरी

फोर्ब्स के रीयल-टाइम डेटा के मुताबिक 31 दिसंबर को गौतम अडाणी की नेटवर्थ 78 अरब डॉलर (5.82 लाख करोड़ रुपये) थी, जो 18 जनवरी 2022 को बढ़कर 93 अरब डॉलर (6.95 लाख करोड़ रुपए) हो गई थी। बताया गया कि इस समय यानी की 25 जनवरी को अडाणी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर (6.72 लाख करोड़ रुपए) हो चुकी है।

इस हिसाब से नए साल में गौतम अडाणी की नेटवर्थ में रोजाना 6,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हो रही है। बताया गया कि अडाणी ग्रुप की 6 कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इस साल जनवरी में ही इन सभी कंपनियों में 5% से लेकर 45% तक का रिटर्न मिला।

खासतौर पर ग्रुप की एनर्जी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही है। अडाणी की सातवीं कंपनी अगले हफ्ते लिस्ट होने वाली है। बताया गया कि अडाणी विल्मर के लिस्ट होने के बाद गौतम की संपत्ति में और ज्यादा बढ़त होगी। तब वे अंबानी से ज्यादा आगे निकल सकते हैँ।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here