फेरों के वक्त दूल्हे की कटी उंगली देख यूं भड़की दुल्हन, मचा बवाल, बैरंग लौटी बारात

639
दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। बताया गया कि दूल्हे की उंगली कटी देख दुल्‍हन ने शादी से इंकार कर दिया।

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां फेरों के बाद जब दूल्‍हे ने कन्यादान के वक्त अपने हाथों की उंगलियों को आगे बढ़ाया तो दुल्‍हन उसके हाथों की कटी हुई उंगलियां देख भड़क गई और कन्यादान से उठ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। बताया गया कि दूल्हे की उंगली कटी देख दुल्‍हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बारातियों के साथ अपने घर वापस लौट गया। बताया गया कि दुल्हन के दूल्हे संग शादी करने के इनकार के बाद शादी में खलल पड़ गया।

शादी में खलल पड़ने के दौरान लड़की पक्ष में शादी कराने वाले दोनों बिचौलियों होतीलाल और नेम सिंह को दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी में हंगामा करते हुए बंधक बना लिया। बताया गया कि बिचौलियों का बंधक बनाए जाने के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने बिचौलियों के ऊपर दुल्हन की धोखेबाजी से शादी करने का आरोप लगाया।

दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा बिचौलियों को शादी में बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ये है पूरा मामला

दुल्हन के मुताबिक वह इस दूल्हे के साथ शादी नहीं करना चाहती है, क्योंकि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी हुई है। कहा गया कि बिचौलिए सहित दूल्हे ने उसको धोखे में रखकर उसके साथ शादी की है। आरोप है कि शादी में मौजूद बारातियों सहित दूल्हे ने उसको धोखे में रखा है।

इधर बिचौलिए नेम सिंह के मुताबिक उसके द्वारा ही दूल्हे और दुल्हन का रिश्ता तय कराया गया था। दूल्हे विकास के हाथों की उंगलियां कटी होने के चलते दुल्हन की शादी होने के बाद भी शादी टूट गई है। उसका आरोप है कि लड़के वालों के द्वारा उसको दूल्हे के हाथों की कटी हुई उंगलियों के बारे में नहीं बताया गया था।

वहीं दूल्हे की उंगली कटी होने के कारण दुल्हन ने उसके साथ शादी से इनकार करते हुए विदा होने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here