बरजंगी भाईजान की मुन्नी हो गई बड़ी, डांस से बना रही प्रशंकों को दीवाना

300
harshali malhotra dance virl in social media
हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया था

मनोरंजन डेस्क। सलमान की खान की जबरदस्त फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’अगर आपने देखी है तो आपको फिल्म में मुन्नी का किरदार निभाने वाली वह मासूम बच्ची जरूर याद होगी। मुन्नी का किरदान निभाने हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई है। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों हर्षाली एक डांस सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है। उस डांस वीडियो को देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों खूब कमेंट आ रहे है।

मुन्नी का यह डांस वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हो रहे हैं कि वह इतनी जल्दी बड़ी हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी वह अपने डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

फैंस को भा रहा वीडियो

हर्षाली मल्होत्रा अपने नये डांस वीडियो में गाने ‘गोरे गोरे मुखड़े पे’ पर डांस कर रही हैं। उन्होंने लहंगा पहन रखा है और वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। उनका यह वीडियो उनके फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार कमेंट आ रहे हैं। गौरतलब है कि हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं।

हर्षाली मल्होत्रा के फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए पूछा कि मुन्नी तुम इतनी बड़ी कब हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुन्नी तक इतनी बड़ी हो गई, अब पहचाना। हर्षाली के फैंस इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी बना रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here