शर्मनाक: 55 वर्षीय महिला से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मायावती ने ट्वीट, कार्रवाई मांग

490
Shameful: 55-year-old woman was gang-raped by four people, Mayawati tweeted, demanding action
गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया। 

नोएडा। यूपी के नोएडा शहर से रविवार को दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां हथियारों के दम पर एक 55 वर्षीय महिला से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला से दरिंदगी कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद परिजनों और पुलिस ने महिला को पहले जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिर गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया।

महिला की हालत गंभीर

जानकारी होने पर परिजन जब उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रा​थमिक इलाज के बाद महिला ही हालत गंभीर होने पर उसका आपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के निजी अंगों में गंभीर चोट होने की वजह से खून नहीं रुक रहा था इसलिए उसका ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहीं, पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पशुओं का चारा लेने गई थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह 9:30 बजे पशुओं के लिए चारा लेने नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर गई थी। पति का आरोप है कि गांव का महेंद्र भी चारा के लिए गया हुआ था। उसने अपने साथियों के साथ हथियारों के बल पर उसकी पत्नी को खींचकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने महेंद्र (28) और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पांच संदिग्ध को हिरासत में लिया है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अस्पताल में महिला की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

नशे का आदी है मुख्य आरोपी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गांजा आदि के नशे का आदी है। आरोपी रजवाहे के आसपास मवेशियों को चराने जाता था। रविवार को भी रजवाहे के पास मवेशियों को चराने के लिए यहां गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं।

इस विषय में डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को पीड़िता पहचान नहीं पा रही है। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। सर्विलांस व पुलिस की अन्य टीमें जांच करने और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के संबंध में पता चलेगा।

मायावती ने जताया विरोध

इस मामले की जानकारी होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिला गौतमबुद्धनगर में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की हुई घटना अति-दुःखद व अति-शर्मनाक है। यूपी की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here