सीतापुर में बाढ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया इनिशिएटिव फाउंडेशन ने

252
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण करते हुए इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया के कार्यकर्ता

 सीतापुर। आज बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरण के दौरान इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया (IFI) के निदेशक अमित ने कहा की सड़क पर डेरा डाले बाढ़ पीड़ितों के सामने रहने व खाने का संकट है इसलिए इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया (IFI) ज़रुरतमंद परिवार की मदद में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

इसी क्रम में आज राहत अभियान के तहत इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया ने गूँज संस्था के सहयोग से रेउसा ब्लाक के 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट (आटा,चावल, दाल,तेल, साबुन) का वितरण कर, बाढ़ पीड़ितों की तकलीफ कम करने के साथ ही उन्हें थोड़ी राहत पहुचाने की कोशिश किया हैं. संस्था द्वारा जरुरत मंदों को राहत पहुचाने का आभियान आगे भी जारी रहेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता और इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया (IFI) की बोर्ड मेंबर कमारुनिशा अंसारी ने राशन किट वितरित करते हुए कहाँ की जनपद में घाघरा नदी से आई बाढ़ के कारण कई गावं के वजूद ख़त्म हो गया और घर, मकान सब कुछ नदी में समा गया। सैकड़ो गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं और हजारों परिवार गांव से पलायन कर सड़कों पर बेहद तकलीफ के साथ भूखे रहने को मजबूर हैं, आज इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया और गूँज संस्था ने ऐसे परिवारों को राशन किट देकर बहुत सराहनीय और नेक काम किया हैं।

राहत अभियान में नागरिक अधिकार संगठन के संयोजक हरिशंकर गुप्ता ने कहा की भारी बाढ़ के कारण सड़क कट जाने से गांवों का आवागमन बाधित है और घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। गावं में आई भारी बाढ़ से बेघर हुए हजारों परिवार भूख से परेशान हैं। ऐसे में इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया और गूँज संस्था द्वारा दिया जा रहा राशन किट बेघर परिवारों की जान बचाने में मदद करेंगा। राहत अभियान में IFI की सदस्य पूजा, रामबालक, प्यारेलाल,संतोष यादव, विजयराज यादव, रामानंद यादव ,राजू यादव आदि शामिल रहें।

नाव से राहत साम्रगी ले जाते हुए इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया के कार्यकर्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here